केजरीवाल बोले- LG हमारे हेडमास्टर नहीं, जो हमारा होमवर्क चेक करेंगे

Kejriwal

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी विनय सक्सेना के बीच सुपिरियोरिटी की जंग थम नहीं रही है. शुक्रवार को ही केजरीवाल ने एलजी विनय सक्सेना से बात की थी और टकराव को सुलझाने की कोशिश की थी. लेकिन बात बनने के बजाय बिगड़ गई लगती है.

सीएम केजरीवाल ने सोमवार को एक बार दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना पर हमला किया और कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर हमारे हेडमास्टर नहीं है जो कि हमारा होमवर्क चेक करेंगे. उन्हें हमारे प्रस्तावों पर सिर्फ हां या ना कहना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार को कामों को जानबूझकर राजनीतिक कारणों की वजह से रोका जा रहा है.

एलजी और केजरीवाल के बीच टकराव की नई वजह दिल्ली सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को फिनलैंड भेजने की योजना है. इस योजना को एलजी ने कथित तौर पर खारिज कर दिया है.

इस मुद्दे पर सीएम केजरीवाल ने सोमवार को एलजी के घर तक मार्च किया और दिल्ली सरकार के कामों में एलजी के कथित दखलंदाजी का विरोध किया. इस दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी उनके साथ थे. सोमवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही खत्म हो जाने के बाद AAP ने इस मार्च को निकाला.

एलजी साहब शिक्षकों को फिनलैंड जाने दो
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई कार्यकर्ता सोमवार को बैनर लेकर एलजी विनय सक्सेना के घर प्रदर्शन करने पहुंचे. इस बैनर में लिखा हुआ था, "एलजी साहब शिक्षकों को फिनलैंड जाने दो, एलजी साहब शिक्षकों को ट्रेनिंग करने दो."

इस दौरान केजरीवाल सभी AAP विधायकों के साथ एलजी से मिलना चाहते थे. हालांकि एलजी सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मिलने तैयार हो गए थे. लेकिन अरविंद केजरीवाल सभी विधायकों को साथ लेकर एलजी से मिलना चाहते थे. इस वजह से मुलाकात नहीं हो सकी.

इसके बाद ट्वीट कर मनीष सिसोदिया ने एलजी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "विधायकों के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल और मैं एलजी साहब से मिलने गए थे ताकि उनसे निवेदन कर सकें कि शिक्षकों को फिनलैंड ट्रेनिंग जाने से न रोकें. LG साहब ने विधायकों के साथ मिलने से मना कर दिया. LG साहब! दिल्ली की जनता के चुने हुए विधायकों से मिलने में क्या डर है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+