केजरीवाल की PM से अपील- जिन लोगों को पोस्टर लगाने पर गिरफ्तार किया, उन्हें छोड़ दें

केजरीवाल ने कहा कि पोस्टर लगाने पर अंग्रेजों के शासन में FIR नहीं हुई थी, लेकिन आजादी के इतने साल बाद पोस्टर लगाने पर 138 FIR दर्ज कराई गई।

delhi

आम आदमी पार्टी के 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' कार्यक्रम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जंतर-मंतर पर दिल्ली की जनता को संबोधन करने पहुंचे है. केजरीवाल ने हमेशा की तरह अपने भाषण की शुरुआत में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. सबसे पहले केजरीवार ने दिल्ली में पोस्टर लगाने को लेकर हुई FIR का जिक्र किया.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पोस्टर लगाने पर अंग्रेजों के शासन में FIR नहीं हुई थी, लेकिन आजादी के इतने साल बाद पोस्टर लगाने पर 138 FIR दर्ज कराई गई और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया. प्रधानमंत्री सुबह से शाम तक गुस्से में रहते हैं, क्या उनकी तबीयत ठीक है. मुझे एक बीजेपी वाला मिला. उसने कहा कि मोदी जी 18-18 घंटे काम करते हैं. सिर्फ तीन घंटे सोते हैं.

मैंने पूछा तीन घंटे की नींद से काम कैसे चलता है. इस पर उसने कहा कि दैवीय शक्ति मिली हुई है. मैंने कहा ये दैवीय शक्ति नहीं नींद की बीमारी है. पीएम दिनभर गुस्से में रहते हैं. सीएम ने पीएम मोदी से अपील की कि जिन छह लोगों को 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है उन्हें छोड़ दिया जाए. साथ ही उन्होंने अपील की है कि पोस्टर लगाने को लेकर जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन सभी को छोड़ दिया जाए. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला.

इसी के साथ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जंतर मंतर के मंच से कहा कि ''मोदी हटाओ देश बचाओ'' और मोदी को देश से हटाना क्यों जरूरी है क्यों की बेरोजगारी और महंगाई हटानी है तो मोदी हटाना होगा. अगर किसानों के फसल का दाम दो गुना करना है तो मोदी को हटाना है और देश में काला धन लाने का वादा किसने किया था सबको पता है. मोदी जी ने वादा किया था, लेकिन क्या काला धन आया नहीं. पिछले आठ सालों में मोदी जी ने सिर्फ मुकदमे लिखने का काम किया है. कहा जाता है 21 घंटे काम करते है मोदी जी आखिर 21 घंटे मोदी जी करते क्या है तो पता चला सिर्फ विपक्ष के लोग जेल गए या नहीं.

उन्होंने आगे कहा कि अरे मोदी जी हम सबको एक ही बार में जेल भेज दो और चैन से 8 घंटे सोइए. एक अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया और दिल्ली की शिक्षा को रोकने की कोशिश की, लेकिन आप सरकार उस शिक्षा क्रांति को जारी रखेगी क्यों की हम डरने वाले नहीं है. हमारे दूसरे मंत्री सतेंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक के जरिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी. फ्री बिजली देने का काम किया 24 घंटे बिजली देने का काम किया. आप ने उन्हें भी जेल में डाल दिया. मोदी जी आप चाहे जो कर ले AAP का कारवां इसी तरह से आगे बढ़ता रहेगा. अब आप का कारवां दिल्ली से निकल कर पंजाब तक पहुंच गया है.

संजय सिंह ने अडानी को लेकर एक बार फिर जंतर-मंतर के मंच से मोदी सरकार पर बोला हमला करते हुए कहा कि आकाश से लेकर पाताल तक अडानी को बेच दिया और आज देश में अडानी घोटाला सबसे बड़ा घोटाला है. अगर इस देश के आम आदमी को बैंक से लोन चाहिए, तो नहीं मिलेगा, लेकिन अडानी को हजारों करोड़ का लोन बिना गारंटी के दे दिया जाता है. संजय सिंह ने मंच से नारा लगवाया मोदी हटाओ देश बचाओ और इसी नारे के साथ अपना अभिभाषण खत्म किया.

इसके बाद गोपाल राय ने मंच से कहा कि कर लो तैयारी 30 तारीख की हम 30 मार्च को पूरे देश में मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर लगायेगे और मोदी जी आप दर्ज करिए FIR देखते है आप कितनी FIR दर्ज करते है. इसके बाद मंच से गोपाल राय ने मोदी हटाओ देश बचाओ के नारे लगवाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+