दूसरों की जान बचाते हुए 17 वॉरियर्स ने गंवाई थी जान, अब केजरीवाल सरकार देगी पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़

कोरोना महामारी के वक्त जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाले पीड़ित परिवार को केजरीवाल सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेंगी। इसके लिए सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

बता दें कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के ऐसे 17 कोरोना योद्धाओं की लिस्ट बनाई है। इन 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को 1-1 करोड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Kejriwal govt

इस बात की घोषणा करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, किसी के जीवन की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस आर्थिक मदद से उनके परिवारों को जीवन यापन में थोड़ी राहत जरूर मिल सकेगी।

इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इन शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है और भविष्य में भी हर संभव मदद के लिए तत्पर है। इससे पहले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में शहीद हुए इन 17 कर्मचारियों को 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

सीएम केजरीवाल का कहना है कि इन कर्मचारियों ने अपनी आखिरी सांस तक दिल्ली वालों की सेवा की। दिल्ली सरकार ऐसे लोगों को सलाम करती है। दिल्ली समेत पूरे देश को शहीद हुए इन कोरोना योद्धाओं पर गर्व है। इनका योगदान हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। ये सम्मान राशि उनके परिवारों के साथ खड़े होने और उनका सहयोग करने का एक तरीका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के समय काफी संख्य में उन लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जो उपचार व कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों के तहत तैनात थे। वो ड्यूटी के दौरान स्वायं संक्रमण की चपेट में आए और उसके बाद उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे लोगों को दिल्ली सरकार ने कोरोना योद्धा का दर्जा दिया।

अब उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी। कोरोना योद्धाओं में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कोरोना ड्यूटी में तैनात रहे लोग शामिल हैं।

ये है 17 कोरोना योद्धाओं की लिस्ट
डॉक्टर अनिल कुमार वहल नार्थ डीएमसी में बतौर सीएमओ (एसएजी) तैनात रहे, जिनका कोरोना संक्रमण के चलते 11 मई 2021 को जान चली गई। डॉक्टर पर्पेटुआ मिन तिग्गा सीएमओ (एसएजी), प्रदीप कुमार नर्सिंग ऑर्डरली, डॉक्टर शीला छोकर मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर हरपाल सिंह एम्पेनल्ड डॉक्टर, अरविंद झा मेडिकल सुपरिटेंडेंट (ENT सर्जन) का 24 नवंबर 2020 में निधन हो गया था।

महावीर प्रसाद फार्मासिस्ट, पूनम नागम नर्सिंग ऑफिसर, अनिल कुमार गर्ग प्रबंधक (मैकेनिकल), कृष्ण पाल स्ट्रेचर बीयरर, राचेल जोसफ क्वालिटी मैनेजर, विवेक कुमार बिष्ट प्रॉस्थेटिस्ट कम ऑर्थाटिस्ट, ग्रेड-1, सुंदीप कुमार शर्मा लेखा अधिकारी, डॉक्टर उज्जवल कुमार घोष एम्पैनल्ड डॉक्टर, सुनील दत्त नर्सिंग ऑर्डरली, डॉ. चंद्रमणि साहू एम्पैनल्ड डॉक्टर और अरुण सूद फार्मासिस्ट का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+