केजरीवाल सरकार ने DSEU में की सेंटर फॉर हेल्थकेयर एलाइड मेडिकल एंड पैरामेडिकल साइंसेज की शुरुआत
नई दिल्ली, 05 अप्रैल: केजरीवाल सरकार ने हेल्थकेयर साइंस में एक वर्ल्ड-क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की दिशा में स्टेट ऑफ आर्ट फैसिलिटी से लैस सेंटर फॉर हेल्थकेयर एलाइड मेडिकल एंड पैरामेडिकल साइंसेज की शुरुआत की है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपोलो मेडस्किल्स लिमिटेड की पार्टनरशिप के साथ शुरू किए गए इस सेंटर का दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के ओखला-II कैंपस में उद्घाटन किया, साथ ही कैंपस में 115 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण भी किया।

स्किल एजुकेशन में छात्रों के लिए सुनहरे मौके
डीएसईयू का यह सेंटर विद्यार्थियों को हेल्थकेयर और पैरामेडिकल स्किल डोमेन सहित कई क्षेत्रों में इंडस्ट्री की मांग के अनुसार वर्ल्ड क्लास एजुकेशन देने का काम करेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के हर बच्चे को वर्ल्ड-क्लास हाई एजुकेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली में हर साल 2.5 लाख बच्चे 12वीं पास करके निकलते हैं, लेकिन सीटों की कमी के कारण उनमें से मात्र 1 लाख बच्चे ही किसी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले पाते हैं। डीएसईयू इसके विकल्प के रूप में उभरा है, जहां हर साल हजारों युवाओं को स्किल कोर्सेज में दाखिला मिल रहा है।
सिसोदिया ने कहा कि डीएसईयू भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला विश्वविद्यालय है और भारत में स्किल एजुकेशन को दोबारा परिभाषित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत में स्किल एजुकेशन को हमेशा करियर के अंतिम अवसर के रूप में देखा गया है, लेकिन डीएसईयू इस मानसिकता को बहुत जिम्मेदारी से बदल रहा है और स्किल एजुकेशन को 'मैटर ऑफ़ प्राइड' बना दिया है।
DSEU में दो नए कोर्स शुरू किए गए
सिसोदिया ने कहा कि आज डीएसईयू में दो नए और अनूठे कोर्स बीएससी डायलिसिस टेक्नोलॉजी व बीएससी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजी शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें हर साल 120 स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा। यहां स्टूडेंट्स तीन साल के लिए बीएससी में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स को मौका दिया जाएगा कि वे 1 साल का सर्टिफिकेट या 2 साल का डिप्लोमा भी कर सकते है।
उन्होंने कहा कि यहां से स्टूडेंट्स के लिए हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे, डीएसईयू में इन कोर्सेज को इंडस्ट्री की मांग व स्टूडेंट्स की रूचि के अनुसार डिजाइन किया गया है ताकि कोरोना के बाद प्रोफेशनल हेल्थकेयर वर्कर्स की जो मांग बढ़ी है उसे पूरी किया जा सके।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications