केसीआर बोले देश को भाजपा रहित डबल इंजन' सरकार की जरूरत

केसीआर के नाम से जाने जाने वाले राव ने हैदराबाद में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1970 के दशक में आपातकाल की घोषणा करने का साहस किया था, जबकि मोदी के शास

हैदराबाद,11 जुलाई: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ''देश का अब तक का सबसे कमजोर और अक्षम'' प्रधानमंत्री करार देते हुए रविवार को कहा कि केंद्र में 'डबल इंजन' वाली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) रहित सरकार की जरूरत है।केसीआर के नाम से जाने जाने वाले राव ने हैदराबाद में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1970 के दशक में आपातकाल की घोषणा करने का साहस किया था, जबकि मोदी के शासन में देश में एक ''अघोषित आपातकाल'' लागू है।

k chandershekhar

उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व पदाधिकारी नुपुर शर्मा को फटकार लगाने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जे.बी. पारदीवाला एवं न्यायमूर्ति सूर्यकांत की प्रशंसा करते हुए कहा, ''मैं उन्हें सलाम करता हूं। उन्हें इस देश को बचाने के लिए यही तेवर बरकरार रखने होंगे।''न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने एक जुलाई को शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि उनकी ''बेलगाम जुबान'' ने ''पूरे देश को आग में झोंक दिया'' और देश में जो कुछ हो रहा है उसके लिए वह ''अकेले ही जिम्मेदार हैं।''

केसीआर ने भाजपा नीत राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में सरकार बदली जाएगी और राज्यों पर कोयला आयात दबाव जैसे 'कदाचारों' की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ''देश को भाजपा के बगैर डबल इंजन सरकार की जरूरत है।'' तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख केसीआर ने दावा किया कि भाजपा रहित राज्य सरकारें भाजपा शासित सरकारों की तुलना में अधिक प्रगतिशील हैं। उन्होंने कहा, ''नरेंद्र मोदी सरकार को जाना चाहिए और एक भाजपा रहित सरकार को आना चाहिए। यह हमारा नारा है। नरेंद्र मोदी का शुक्रिया।हम 'डबल इंजन विकास', 'डबल इंजन सरकार' के आपके प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं। अब लोगों को फैसला करना चाहिए कि किसकी डबल इंजन वाली सरकार बननी चाहिए। भाजपा की डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए या भाजपा रहित डबल इंजन की सरकार?'' उन्होंने कहा कि तथ्य और आंकड़ों से स्पष्ट है कि देश को भाजपा की डबल इंजन सरकार की नहीं, बल्कि भाजपा रहित डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी मोदी के साथ कोई निजी शत्रुता नहीं है, लेकिन वह उनकी नीतियों के खिलाफ हैं।

केसीआर ने कहा, ''मैं यह कह रहा हूं और आगे भी कहूंगा। मोदी जैसा कमजोर और अक्षम प्रधानमंत्री कोई नहीं है...कांग्रेस के शासन में कुशल लोग बाहर जा रहे थे। अब, आपकी सरकार की नीतियों के कारण पूंजी बाहर जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है।'' केसीआर ने दावा किया कि कई कंपनियां देश में किया अपना निवेश वापस ले रही हैं और 'मेक इन इंडिया' एक बड़ी विफलता है, क्योंकि देश अब भी चीन से पतंग और राष्ट्रध्वज आयात करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+