'लोगों के बीच एकता ने तेलंगाना की प्रगति में मदद की', एकता दिवस कार्यक्रम में बोले KCR

हैदराबाद में 17 सिंतबर को एकता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना के लोगों की एकता के परिणामस्वरूप सभी मोर्चों पर राज्य की तेजी से प्रगति हुई और ये भारत का सबसे युवा राज्य बन गया। आज तेलंगाना दूसरों के लिए एक आदर्श राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रगति विरोधी ताकतों द्वारा इसमें बाधा डालने की कोशिशों के बावजूद तेलंगाना में प्रगति का पहिया अजेय है।

सीएम ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। आइए बंगारू तेलंगाना को हासिल करने के लिए मिलकर काम करें। आइए हम राज्य की प्रगति को जारी रखें।

Telangana

चन्द्रशेखर राव ने कहा कि देश महात्मा गांधी के मूल्यों, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता, पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की कूटनीतिक कौशल के कारण एकजुट हुआ।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ये महसूस किया कि तेलंगाना में राजशाही के अंत और संसदीय लोकतांत्रिक शासन की शुरुआत का सम्मान करने के लिए इस ऐतिहासिक घटना को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाना उचित है।

उन्होंने कई नेताओं के योगदान को याद किया। जिसमें डोड्डी कोमुरैया, चकली ऐलम्मा, कुमराम भीम, रवि नारायण रेड्डी, शोएबुल्लाह खान, सुरवरम प्रताप रेड्डी, स्वामी रामानंद तीर्थ, जमालापुरम केशवराव, बंदी यादगिरी, सुदाला हनुमंतु, कालोजी नारायण राव और दाशरथी आदि का नाम शामिल है।

अपनी सरकार पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार जरूरतमंद लोगों को धन वितरित करने के लिए समर्पित है। उन्होंने राज्य के विकास और कल्याण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दोहराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+