'TRS का संचालन करते हैं केसीआर, BJP अडानी के हाथ में', भाजपा पर केटीआर का हमला

तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीआरएस की जिम्मेदारी सीएम के. चंद्रशेखर राव के कंधों पर है। लेकिन बीजेपी को उद्योगपति अडानी चलाते हैं। केंद्र को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेलंगाना देश में सबसे आगे है।

तेलंगाना सरकार में आईटी मंत्री व बीआरएस नेता केटी रामाराव ने पीएम मोदी की ओर की गई उस टिप्पणी पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बीआरएस की कार की स्टीयरिंग एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हाथ में है। आईटी मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि 'कार' का स्टीयरिंग सुरक्षित है और सीएम केसीआर के हाथ में है। जबकि बीजेपी की कमान पार्टी प्रमुख के बजाय अडानी के हाथ में है।

KTR over BJP

पीएम की ओर तेलंगाना सरकार के कार्यों को लेकर पीएम की टिप्पणी की मंत्री केटीआर जवाब दिया। मलकपेट में एक आईटी टावर की आधारशिला रखते हुए कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेलंगाना देश में सबसे आगे है। लेकिन प्रधानमंत्री या कोई प्रमुख नेता हैदराबाद का दौरा करते हैं, तो वे सकारात्मक विकास के बारे में बात करने में विफल रहते हैं।

तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि तेलंगाना द्वारा स्थापित इस उदाहरण को पूरे भारत में प्रचारित किया जाना चाहिए। उन्होने कहा, "मैं प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या तेलंगाना में कोई सांप्रदायिक अशांति है? यहां के लोग खुशहाली से रह रहे हैं. जब गणेश प्रतिमा विसर्जन और मिलाद-उन-नबी त्योहार एक ही दिन मनाया जाने वाला था, तो मुस्लिम समुदाय ने अपनी रैलियां स्थगित कर दीं और शांतिपूर्ण गणेश प्रतिमा विसर्जन की सुविधा प्रदान की। यह हैदराबाद की गंगा जमुनी तहजीब है।"

केटीआर ने दावे के साथ कहा कि मलकापेट को 700 करोड़ रुपये से विकसित किया जा रहा है। यहां आईटी टावर 36 महीने में पूरा हो जायेगा। आईटी मंत्री ने कहा कि वे आईटी कंपनियों के परिचालन शुरू करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और मध्य पूर्व के देशों में ओवैसी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+