तेलंगाना में हवाई अड्डों की स्थापना में सहयोग नहीं कर रही केसीआर सरकार: जी किशन रेड्डी

तेलंगाना में हवाई अड्डे की स्थापना में देरी पर बीजेपी बीआरएस सरकार पर निशाना साधा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण को लेकर केंद्र की ओर से सीएम केसीआर को पत्र भी लिखा गया लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि केंद्र तेलंगाना में एयर ट्रैवेल कनेक्टिविटी मजबूत करना चाहती है लेकिन केसीआर सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि केंद्र सरकार तेलंगाना में हवाई यातायात मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन राज्य की बीआरएस नेतृत्व वाली केसीआर सरकार एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए केंद्र का सहयोग नहीं कर रही है।

G Kishan Reddy over airports project

उन्होंने कहा, "मैंने राज्य में हवाई अड्डे स्थापित करने में केंद्र के साथ सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राज्य सरकार के अड़ियल रवैये के कारण पिछले नौ वर्षों में राज्य में एक भी नया हवाई अड्डा स्थापित नहीं किया गया है।"

शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि बीआरएस सरकार एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक संसाधन और जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है। उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राज्य सरकार को पत्र लिखकर वारंगल में ममनूर हवाई अड्डे के लिए जमीन आवंटित करने का आग्रह किया था। लेकिन तेलंगाना सरकार इस पर ध्यान नहीं दिया।

वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर बीआरएस के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि BRS पार्टी की सरकार ने पहले पांच वर्षों में एक भी महिला मंत्री के बिना राज्य का शासन संभाला था। केंद्रीय मंत्री सवाल किया कि बीआरएस की विधायक उम्मीदवारों की नई घोषित सूची में कितनी महिलाएं हैं? केसीआर सरकार सिर्फ राजनीति और वोट के लिए काम करती है, जनता के लिए काम नहीं करती। रेड्डी ने कहा की बीआरएस अपने सलाहकार असदुद्दीन ओवैसी के साथ बने रहने के लिए ऐसा कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+