हरीश राव ने कहा, 'तेलंगाना की किसी भी सीट से लड़ें केसीआर, मिलेगा प्रचंड बहुमत'

तेलंगाना के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) प्रदेश के किसानों के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और वो खेती में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

हरीश राव ने कहा, 'प्रदेश के किसानों ने चंद्रबाबू नायडू से उम्मीद लगाई थी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। इसके बाद टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी भी नायडू के सच्चे उत्तराधिकारी साबित हुए। उनसे कृषि पर सकारात्मक राय रखने की उम्मीद नहीं की जा सकती, बल्कि वो तो खेती को एक बार फिर अभिशाप बनाने पर तुले हुए थे।'

telangana

रविवार को तेलंगाना भवन में बीआरएस में शामिल हुए जहीराबाद निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं को संबोधित करते हुए हरीश राव ने कहा, 'मुख्यमंत्री केसीआर ने राज्य के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने तेलंगाना को एक बहुत बेहतर तरीके से पुनर्निर्मित किया है। उनकी नीतिया ऐसी हैं कि वो राज्य की किसी भी सीट से चुनाव लड़ें तो भारी वोटों के साथ जीत हासिल करेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अगले चुनाव में उनका कोई विरोध होगा?'

हरीश राव ने आगे कहा, 'दूसरी ओर कांग्रेस है, जो कृषि क्षेत्र को चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति घटाकर तीन घंटे करने के पक्ष में है। कांग्रेस पार्टी की जहीराबाद यूनिट अब लगभग खत्म हो चुकी है। अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस का यही हाल होगा। टीपीसीसी प्रमुख ने जिस तरह किसानों के लिए महज तीन घंटे की बिजली आपूर्ति की बात कही, वो कांग्रेस शासन के काले दिनों की याद दिलाता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+