कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर लगाया छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करने का आरोप, जानिए क्या है मामला
छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर राज्य की जनता की मदद करें, भारत सरकार को भी इस ओर ध्यान देना
रायपुर 06 जुलाई: छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर राज्य की जनता की मदद करें, भारत सरकार को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। राजनीति से हटकर इस पर विचार किया जाना चाहिए। यहां पत्रकारों से चर्चा में लखमा ने प्रदेश को मिले राष्ट्रीय सम्मान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की नीतियों को फिर सम्मान मिला है।

स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम के विकास के लिए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया। यह सम्मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बेहतर सोच के कारण मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीति को काफी पसंद किया जा रहा है और राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोयले की कमी को लेकर मंत्री लखमा ने कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार केंद्रीय कोयला मंत्री से चर्चा कर रहे हैं, हम भी उन्हें पत्र लिखने वाले हैं कि कोरोना के समय में प्रदेश ने विभिन्न् राज्यों में आक्सीजन की सप्लाई की। ठीक उसी तरह केंद्र सरकार भी ये विचार करें कि कोयले की वजह से यहां के उद्योगों पर कोई प्रभाव न पड़े।
प्रदेश को मिली एथेनाल बनाने की अनुमति
प्रदेश सरकार को एथेनाल बनाने की अनुमति मिल गई है। मंत्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री इसके लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। जल्द ही एथेनाल बनाए जाने की दिशा में काम होगा।












Click it and Unblock the Notifications