'सिर्फ भाजपा ही जीतेगी' बयान पर हुआ विवाद, कविता ने तेलंगाना सांसद पर की कार्रवाई की मांग

हैदराबाद: तेलंगाना के भाजपा सांसद डी. अरविंद ने हाल ही में कहा था कि "केवल भाजपा ही चुनाव जीतेगी, चाहे लोग किसी भी पार्टी को वोट दें", ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद बीआरएस ने भारतीय चुनाव आयोग से इस मुद्दे की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

निज़ामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद डी. अरविंद ने कहा था, "अगर आप अपना वोट नोटा को देंगे तो मैं जीत जाऊंगा। यदि आप 'कार' (बीआरएस) को वोट देंगे तो मैं जीत जाऊंगा। अगर आप 'हाथ' (कांग्रेस) को वोट देंगे तो भी 'कमल' (भाजपा) जीतेगा।

BRS leader K. Kavitha

इस दौरान उन्होंने कहा कि 'आएगा तो मोदी ही'। बीजेपी सांसद की इस टिप्पणी के बाद बीआरएस नेता के. कविता ने भारत के चुनाव आयोग से अरविंद के बयान को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। उन्होंने हैदराबाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर निज़ामाबाद से लोकसभा सदस्य द्वारा की गई टिप्पणियों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह करेंगे।

कविता ने कहा कि अशोक विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर के शोध पत्र ने पहले ही देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ पर बहस छेड़ दी है। निज़ामाबाद की पूर्व सांसद कविता ने कहा, "अब सत्तारूढ़ दल के एक सांसद द्वारा इस तरह की टिप्पणी करने से संदेह पैदा हो गया है। भारत के चुनाव आयोग को इस पर गंभीरता से गौर करना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+