Karam Puja 2023: प्रकृति पर्व करम की धूम, राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने दी राज्यवासियों को बधाई
झारखंड में प्रकृति पर्व करम की पूरे राज्य में धूम है। आदिवासी समाज के लोग धूमधाम से इस पर्व को मना रहे हैं। करम की डाली को स्थापित कर महिलाएं उसकी पूजा कर रही हैं। इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन। सीएम हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य लोगों ने लोगों को बधाई दी है।
भाई-बहन के अटूट प्रेम के करम पर्व को करमा भी कहते है। आदिवासी समाज के लोग पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। बहनें अपने भाईयों की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगती हैं। इस पर्व के मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि समस्त राज्यवासियों को करमा पूजा की बधाई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सभी लोोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा है कि सभी देशवासियों को प्रकृति पर्व करमा का बहुत-बहुत बधाई। सभी के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications