के कविता बोली- भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है

हैदराबाद, सात सितंबर (भाषा) तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के कविता ने व्यंग्यात्मक रूप से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

हैदराबाद,8 सितंबर- तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के कविता ने व्यंग्यात्मक रूप से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उन आवश्यक वस्तुओं पर चिपकाई जाएगी जो खाद्य तेल और दालों की तरह महंगी हो गई हैं।

निजामाबाद में लाभार्थियों को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार की 'आसरा' सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम में कविता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।

K KAVITHA

टीआरएस नेता ने सीतारमण की उन टिप्पणियों का भी उल्लेख किया जिसमें वित्त मंत्री ने कहा था कि केंद्र की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के तहत खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राशन की सरकारी दुकानों पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई जानी चाहिए।

कविता ने कहा कि देश में इससे पहले कभी भी राशन की सरकारी दुकानों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर नहीं लगाई गयी थी।

के कविता ने कहा, 'सीतारमण जी, यदि आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगें, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। हम उनकी तस्वीर गैस सिलेंडर, यूरिया के पैकेट, पेट्रोल और डीजल स्टेशन के अलावा तेल तथा दाल के पैकेट पर लगाएंगे। जहां भी कीमतें बढ़ रही हैं, हम वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगाएंगे।'

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने कहा कि राज्य की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना ने इसके लाभार्थियों की मदद कैसे की है, यह सुनना सुखद और आनंददायक दोनों था।

कविता ने ट्वीट किया, 'आज निजामाबाद में राजीव गांधी सभागार में विधायक गणेश गुप्ता गरु के साथ, मैं आसरा पेंशन लाभार्थियों से मिली और उन्हें सम्मानित किया। यह सुनकर सुखद और आनंददायक दोनों था कि माननीय मुख्यमंत्री केसीआर गरू की इस योजना ने लोगों की मदद कैसे की है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+