पुणे हवाई अड्डे के लिए रक्षा मंत्रालय ने दिए 14 नये स्लॉट: सिंधिया

पुणे, 03 सितंबर: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के पुणे हवाई अड्डे पर 14 नये स्लॉट (उड़ान कार्यक्रम अनुमति) दिये गये हैं जिससे यहां अलग अलग दिनों में स्लॉट की संख्या 114 से 145 के बीच होगी।

Jyotiraditya Scindia says the Defense Ministry has given 14 new slots for Pune airport

'हवाई अड्डा स्लॉट' एक एयरलाइन को विशेष समय पर हवाई अड्डे पर विमान संचालन का का अधिकार देता है और इस सुविधा का उपयोग अक्सर तब किया जाता है, जब हवाई अड्डा बाधित हो। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के पास पुणे हवाई अड्डा से सुविधा बढ़ाने की कई मांगें आयी और पहली मांग स्लॉट बढ़ाने की थी।

सिंधिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' चूंकि पुणे हवाई अड्डा रक्षा हवाई अड्डा है इसलिए अतिरिक्त स्लॉट के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमति दी जाती है। रक्षा मंत्री ने अतिरिक्त स्लॉट की मांग स्वीकार कर ली है, इसलिए पुणे को 14 नेय स्लॉट दिये गये हैं।''

उन्होंने कहा, '' इनके जुड़ने के बाद सोमवार से शनिवार तक अब 102 के बजाय 114 स्लॉट होंगे। रविवार को यह बढ़कर 131 से 145 के बीच होंगे।'' पुणे हवाईअड्डा लोहेगांव में वायुसेना स्टेशन से संचालित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+