Telangana: जेपी नड्डा 6 अक्टूबर को करेंगे तेलंगाना का दौरा, पार्टी दिग्गजों से साथ चुनावी रणनीति पर अहम चर्चा
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो गई है। अगले महीने बीजेपी दिग्गजों के लगातार दौरे तय हैं। पीएम मोदी 1 और 3 अक्टूबर को तेलंगाना भाजपा इकाई की ओर आयोजित दो रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 6 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए नड्डा पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
बता दें कि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी अब एक्शन मोड में है। पीएम मोदी खुद मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद अब तेलंगाना के जमीनी राजनीतिक का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। अगले महीने की शुरुआत में तेलंगाना में बीजेपी दिग्गजों के ताबड़तोड़ दौरे होने जा रहे हैं।
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह एक अक्टूबर को तेलंगाना जाकर राज्य में इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को तेलंगाना के महबूबनगर में बड़ी रैली कर, भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

बीजेपी तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस को तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर देने जा रही है। भाजपा राज्य भर में लगभग 40 रैलियां आयोजित करने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1 और 3 अक्टूबर को दो दिवसीय तेलंगाना दौरे के दो दिन बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचेंगे। नड्डा राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के अलावा चुनावी रणनीति और घोषणापत्र तैयार करते समय शामिल किए जाने वाले प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
तेलंगाना में इस बार विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार है। बीआरएस के लिए कांग्रेस के अलावा इस बार भाजपा भी कड़ी चुनौती बनी सकती है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह समेत कुल 15 लोग हैं। सूत्रों को मुताबिक राजस्थान और तेलंगाना में बीजेपी बंगाल प्लान को लागू कर सकती है। यानी पार्टी कई मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने पर विचार कर रही है। जीत पक्की करने के लिए तेलंगाना में बीजेपी ये फार्मूला अपना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications