JMM का निशिकांत दुबे पर निशाना, कहा- सत्ता से दूर रखने का दुख झेल नहीं पा रही बीजेपी
रांची.13 सितंबरः झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई पर रोक लगाने संबंधी दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय पर मोर्चा ने खुशी जताई है। केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य
रांची.13 सितंबरः झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई पर रोक लगाने संबंधी दिल्ली हाई कोर्ट के निर्णय पर मोर्चा ने खुशी जताई है। केंद्रीय समिति सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि खुद को सर्वस्व समझना अंततः पतन का सबब बन जाता है। ऐसा ही भाजपा के साथ हो रहा है। झारखंड में दो साल से सत्ता सुख से दूर रहने का विरह भाजपा और सांसद निशिकांत दुबे दोनों नहीं झेल पा रहे हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कहा गया है कि झारखंड में कभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई वाली महागठबंधन सरकार गिराने की साजिश, कभी सत्ता पक्ष के विधायकों को खरीदने का प्रयास, तो कभी संवैधानिक संस्थाओं की मदद से झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र की तमाम कोशिशें चारों खाने चित्त हो रही है।
उल्लेखनीय है कि गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला लोकपाल में पांच अगस्त 2020 को दर्ज कराया था। 15 सितम्बर 2020 को लोकपाल ने सीबीआई को मामले की प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के विरुद्ध झामुमो अध्यक्ष द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चुनौती याचिका दाखिल की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकपाल में चल रही सुनवाई पर 13 दिसम्बर तक रोक लगा दी है।
झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग कर रही है। भाजपा नेताओं को आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा जनता की सेवा करना रास नहीं आ रहा है। सामंतवादी और मनुवादी सोच वाले इन भाजपा नेताओं द्वारा सारे हथकंडों को अपनाया जा रहा है। इसमें वह हर बार विफल भी हो रहे हैं। शिबू सोरेन की संपत्ति देश के करोड़ों मूलवासी-आदीवासी, दलित-शोषित लोगों की विश्वास एवं श्रद्धा है। भाजपा और उनके सांसद सुन लें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा संकट के समय और भी मजबूत होती है।












Click it and Unblock the Notifications