30 जुलाई को जेजेपी पृथला के गांव मोहना में करेगी फरीदाबाद लोकसभा की रैली: अजय चौटाला
सोनीपत लोकसभा की कामयाब रैली के बाद अब जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की रैली की तैयारी में जुट गई है।
जेजेपी 30 जुलाई रविवार को फरीदाबाद लोकसभा की रैली करेगी। यह रैली पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहना में होगी। इसकी घोषणा जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने की।

वे वीरवार को फरीदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि साल 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर जेजेपी ने मिशन 2024 शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में रैली करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सोनीपत लोकसभा की जुलाना में कामयाब रैली हुई है और अब फरीदाबाद लोकसभा की रैली को कामयाब बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक कर दें क्योंकि प्रजातंत्र में जन शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति होती है।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें तथा घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर बूथ पर एक मजबूत बूथ योद्धा, एक मजबूत बूथ सखी और मजबूत बूथ एजेंट बनाए ताकि बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूती मिले।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने से पार्टी के मिशन-2024 को कोई नहीं रोक सकता। वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ संगठन को ताकत दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला निरंतर जनहित में कार्य कर रहे है।
निशान सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को आमजन से अवगत करवाएं। इस दौरान एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश खटक, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, फरीदाबाद जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़, पलवल जिला अध्यक्ष देवेंद्र सौरोत ने भी बैठक को संबोधित किया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications