हरियाणा: चंडीगढ़ में जेजेपी ने दी दस्तक, संगठन खड़ा करने की तैयारी शुरू
चंडीगढ़, 26 जुलाई। हरियाणा में गठबंधन सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने चंडीगढ़ में दस्तक दे दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को चंडीगढ़ के कई वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में काफी संख्या में युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने भाग लिया। जेजेपी प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि जेजेपी की नीतियों व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली में विश्वास व्यक्त करते हुए हम सब मिलकर चंडीगढ़ में जेजेपी का संगठन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले नगरनिगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीताकर जेजेपी का मेयर बनाने की दिशा में मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। दमदमा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव तक पार्टी वर्कर्स द्वारा चंडीगढ़ में जेजेपी का संगठन मजबूत करना ही मुख्य लक्ष्य होगा।
दमदमा ने कहा कि जल्द ही चंडीगढ़ में जेजेपी से जुड़े साथियों की एक बैठक उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ करवाई जाएगी। इसके बाद चंडीगढ़ में पार्टी की एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें डिप्टी सीएम बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर इनसो नेता रजत पारवाला, अमन मलिक, सागर द्रविड, अभिषेक कुमार, राज सिंह, मंगत राम, गरीब दास, हंस राज, ज्ञान चंद, मुरिया, सुभाष कुमार, गुरनाम सिंह, शंकर सिंह, साहिल, गौरी, शुभम, हर्ष शेरवाल, पवन बिस्ट, मनीष राणा सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications