27 जून को बरोदा में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला
मंगलवार 27 जून को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला सोनीपत जिले के बरोदा हलके के दौरे पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे और ग्रामीणों से रूबरू होंगे।

जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि डॉ अजय सिंह चौटाला बरोदा में गांव रिढाणा, कथूरा, माहरा ठसका, रूखी, शामड़ी, छहतैरा और बुटाना में जनसंपर्क करेंगे।
इस दौरान अजय चौटाला दो जुलाई को जेजेपी की सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की जुलाना में होने वाली रैली को लेकर ग्रामीणों को न्यौता देंगे।












Click it and Unblock the Notifications