हरियाणा: JJP विधायक नैना चौटाला बोलीं, इनेलो डैड है,कोशिश कर रहे हैं, करने दो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा
JJP विधायक नैना चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो डैड है, मरता क्या नहीं करता। कोशिश कर रहे हैं, करने दो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

जजपा की बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला ने मंगलवार को कहा कि वे 2024 का चुनाव बाढड़ा विधानसभा हलके से ही लड़ेंगी। उन्होंने बाढड़ा को अपनी कर्मभूमि बताया और कहा कि भिवानी-दादरी क्षेत्र उनका होम टाउन है, यहां स्व. देवीलाल व अजय सिंह ने बहुत विकास किया है। जनता का फिर से आशीर्वाद रहा तो वे इस क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगी। विधायक नैना चौटाला चरखी दादरी के रेस्ट हाउस में आमजन की समस्याएं सुनने पहुंची थीं।
उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए निदान बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। हालांकि खुले दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने हो-हल्ला करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समधान करने की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि अधिकारी सही ढंग से काम नहीं करते, ऐसे में उनको काफी समस्याएं हो रही हैं। नैना चौटाला ने अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में आमजन की समस्याओं का प्रमुखता से निपटाने बारे आदेश दिए।
नैना चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो डैड है, मरता क्या नहीं करता। कोशिश कर रहे हैं, करने दो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हरियाणा में भाजपा-जजपा का आज तक सुचारू रूप से गठबंधन चल रहा है। विधानसभा चुनाव में क्या होगा, इसकी अभी कोई भविष्यवाणी नहीं करेंगे। इतना जरूर है कि वे आगामी 2024 का विधानसभा चुनाव बाढड़ा हलके से ही लड़ेंगी।
नैना चौटाला ने किसानों को मुआवजा नहीं मिलने की टीस बताते हुए कहा कि दो वर्ष पहले का करीब 21 करोड़ रुपए का मुआवजा लैप्स हो गया था। अब उक्त 21 करोड़ का मुआवजा किसानों को दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगी। इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र लितानी, सूरज बेनीवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications