गुरुकुल खेड़ा गांव में सौर उर्जा सिस्टम लगवाने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को कहा आभार

उचाना, 4 जुलाई। जजपा नेता महेंद्र गुरुकुल खेड़ा, धोला खटकड़ ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलकर गुरुकुल खेड़ा गांव में सौर ऊर्जा सिस्टम लगवाने के लिए आभार प्रकट किया। जजपा नेताओं ने कहा कि गुरुकुल खेड़ा प्रदेश में पहला ऐसा गांव बनेगा जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा युक्त होगा। यहां पर चौपालों में सौर ऊर्जा लगाई जा चुकी है। अब घरों में भी सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। इस तरह की पहल उनके गांव से शुरू करना इस बात को दर्शाता है कि गुरुकुल खेड़ा के प्रति उनके मत में कितना सम्मान है।

JJP leaders thanked Deputy CM for solar system in village

संगठन को मजबूती देने में लगे दुष्यंत चौटाला
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के दिल्ली आवास पर उचाना नपा चुनाव को लेकर जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई थी उनकी बैठक हुई। बैठक में राजेंद्र लितानी, प्रो. जगदीश सिहाग, उचाना ब्लाकध्यक्ष विश्ववीर नंबरदार, अलेवा ब्लाकध्यक्ष शमशेर नगूरां भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव में हर कार्यकर्ता ने पूरी मेहनत की। चुनाव में कई कारण रहे लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम 2022 मतों तक पहुंचे। जो हमारा उम्मीदवार था उससे बेहतर उम्मीदवार हम नहीं दे सकते थे। हमें संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ना है।

विकास के काम में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे: डिप्टी सीएम
उन्होंने कहा कि पहले भी विकास के कामों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई थी। भविष्य में भी किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। सबको मिलकर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करना है। सांसद रहते हुए वो महीने 5, 20 तारीख को आते थे। अब वो महीने की 5, 20 तारीख को उचाना आया करेंगे। किसी कारण से वो निर्धारित दिन नहीं आए तो अन्य दिन वो महीने में आएंगे। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन उनका मौके पर ही समाधान करने का काम करेंगे। वार्ड दो से पार्षद बनी सतीशो देवी ने डिप्टी सीएम से मिलकर उनमें आस्था जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+