जेजेपी ने प्रदेश में खड़ा किया मजबूत संगठन, कांग्रेस का संगठन पड़ा ठप: डॉ. अजय सिंह चौटाला

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस 100 साल से ज्यादा पुरानी पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज उनके संगठन का क्या हाल है, वह किसी से छुपा नहीं है।

JJP has built a strong organization in haryana: Ajay Singh Chautala

जिस राजनीतिक दल का संगठन मजबूत होता है, वहीं पार्टी सत्ता में होती है। जेजेपी ने पिछले चार सालों में प्रत्येक गांव, वार्ड स्तर तक अपना मजबूत संगठन खड़ा किया है। अब मिशन-2024 चुनाव के तहत पार्टी कार्यकर्ता संगठन को और ज्यादा मजबूत एवं प्रभावी बनाने में जुट जाएं। ये बात जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कही। वे मंगलवार को प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत पंचकुला, यमुनानगर और अंबाला में जेजेपी की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस द्वारा अब तक संगठन नहीं बना पाने पर कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस 100 साल से ज्यादा पुरानी पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज उनके संगठन का क्या हाल है, वह किसी से छुपा नहीं है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में पिछले कई सालों में कांग्रेस द्वारा तीन प्रदेश अध्यक्ष बदले गए लेकिन आज तक उनका संगठन नहीं बन पाया। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ जेजेपी ने बहुत कम समय में एक के बाद एक कई चुनाव लड़े और साथ में प्रदेश में मजबूत संगठन बनाया।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वर्ष 2018 में जींद में जेजेपी गठन किया गया। तुरंत इसके बाद जेजेपी ने जींद उपचुनाव लड़ा। इसके बाद 9 माह में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव लड़े। पार्टी ने संगठन की मजबूती के दम पर 10 विधायक बनाए और सत्ता में हिस्सेदारी की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2019 में जेजेपी द्वारा करीब 17 प्रतिशत वोट हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।

पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर बनी जेजेपी पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखे। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हर बूथ पर एक सखी और एक योद्धा जैसे कार्यक्रमों को गति दें ताकि आगामी चुनावों में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़े और हमारा मिशन-2024 पूरा हो। साथ ही डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने छोटे पुत्र और जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला के विवाह का निमंत्रण पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने पंचकुला, यमुनानगर और अंबाला जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 10 मार्च को सिरसा में होने वाले विवाह कार्यक्रम का न्योता दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ फील्ड में उतरे और संगठन को ताकत दें। इस अवसर पर चेयरमैन एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+