JJP-BJP की गठबंधन में चुनाव लड़ने पर नहीं हुई अभी बातचीत, जल्द लेंगे फैसला: दिग्विजय चौटाला

अंबाला। हरियाणा के अंबाला में जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए गांव की सरकार सबसे जरूरी होती है और यह चंडीगढ़ की सरकार से भी जरूरी है। काफी समय से चुनाव पेंडिंग था। उन्होंने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने या न लड़ने पर अभी तक दोनों पार्टियों ने कोई बात नहीं की है। आदमपुर विधानसभा उपचुनाव पर चौटाला ने कहा कि सब पार्टियां अपने प्रत्याशी उतार रही हैं। वे भी कल फैसला लेंगे कि हमारा क्या एक्शन रहेगा। वे अंबाला के गांव मटहेड़ी व शहजादपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 JJP-BJP did not talk about contesting elections in alliance; will decide soon: Digvijay Chautala

उधर, BJP की सोशल मीडिया विंग द्वारा जारी कैंपनिंग पोस्टरों में CM मनोहर लाल की फोटो पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने भी सोशल मीडिया पर देखा है। सरकारी कैंपनिंग में मुख्यमंत्री की ही फोटो लगती है, लेकिन मीडिया इसे पतंगड़ बना रही है। बता दें कि ट्विटर पर मनोहर म्हारा हरियाणा से ट्रेंड हो रहे हैं। पोस्टर में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का कहीं जिक्र नहीं है।

भाजपा-जजपा गठबंधन के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम लोगों की भलाई के लिए काम करने के लिए एक साथ आए और जन विकास ही हमारा मकसद है। जजपा ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस पर आते ही मुहर लगाई। मामला कोर्ट में है, लेकिन जल्द फैसला आ जाएगा। सभी युवा देवीलाल के बुढ़ापा पेंशन के फैसले की तरह इसे भी याद रखेंगे।

दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी का कुनबा निरंतर मजबूत हो रहा है। आज भी कई लोग JJP में शामिल हुए। इस मौके पर जजपा के अंबाला प्रभारी सरदार कुलदीप सिंह मुल्तानी, राष्ट्रीय सचिव सुरजीत सिंह सौंडा, शहरी जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कंबोज, जिलाध्यक्ष दलबीर सिंह पुनिया, हल्का अध्यक्ष अनिल जिंधेड़ी, प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी, संदीप राणा, नवीन हरि सहित अन्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+