जेजेपी ने 22 महिला जिला अध्यक्ष समेत 31 पदाधिकारी नियुक्त किए

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 31 महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद महिला प्रकोष्ठ में 9 वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों और 22 महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

haryana

जेजेपी ने महिला प्रकोष्ठ में ओम धारा, कैलाश रानी, बिमला चौधरी और सरोज लूथरा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। वहीं महिला सेल में चित्रा डाबड़ा को प्रदेश प्रधान महासचिव, सरोज डूडी को प्रदेश संगठन सचिव, बबिता दहिया को प्रदेश प्रवक्ता, विभा पांडेय को प्रदेश प्रचार सचिव और राजवंती जून को प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त किया हैं।

इनके अलावा जेजेपी ने अम्बाला जिला में सरबजीत कौर, भिवानी में अलका आर्य, दादरी में लक्ष्मी बलोदा, फरीदाबाद में हरमीत कौर, फतेहाबाद में सविता चोयल और गुरुग्राम में हेमलता को महिला जिला अध्यक्ष बनाया हैं। इसी तरह हिसार जिले में राधिका गोदारा, झज्जर में शीला गोदारा, जींद में शीला चहल, कैथल में सुनीता कोटडा, करनाल में मधु रानी और कुरुक्षेत्र में सीता देवी को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

महेंद्रगढ़ जिले में सुविधा शास्त्री, नूंह में डॉ. नफिशा, पलवल में ललिता सुहाग, पानीपत में गीता पलडी, पंचकुला में रजनी धीमान, रेवाड़ी में कमलेश डाबला, रोहतक में प्रेमलता, सिरसा में शारदा सिहाग, सोनीपत में रजनी मलिक और यमुनानगर में बलविंदर कौर जेजेपी की महिला जिला अध्यक्ष होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+