झारखंड : रांची से लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने को तीन जाेन हैं तैयार
रांची,14 अगस्त: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस खास मौके को ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाया जा रहा है। पूरा राष्ट्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस दिन को रांचीवासी भी खास बनने में लगे ह
रांची,14 अगस्त: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस खास मौके को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर पर मनाया जा रहा है। पूरा राष्ट्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस दिन को रांचीवासी भी खास बनने में लगे हैं। इस बार इस दिन को खास बनाने के लिए रांची के रांची मॉर्निंग राइडर्स ने खास तैयारी की है। 30 दो पहिया वाहन पर रांची मॉर्निंग राइडर्स इस बार तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

रांची मॉर्निंग राइडर्स के सभी सदस्य 15 अगस्त को तिरंगे के रंग में होगे। तिरंगा यात्रा सुबह 5.30 बजे रांची के अलबर्ट एक्का चौक से शुरू होगी। सभी सदस्य वहां से एकत्र होकर अनगड़ा गेतलसूद के लिए तिरंगे के साथ रवाना होंगे। गेतलसूद डैम के समीप रांची मॉर्निंग राइडर्स की ओर से 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसपास के लोग भी शामिल होंगे।
7 वर्षों से लगातार निकल रहा है रांची मॉर्निंग राइडर्स
विगत सात वर्षों से लगातार रांची मॉर्निंग राइडर्स स्वतंत्रता दिवस पर खास रैली का आयोजन कर रहा है। लेकिन इस बार की रैली कुछ खास होगी और देखने लायक होगी। इस तिरंगे रैली में इच्छुक लोग भी शामिल हो सकते है। इसके लिए उन्हें रांची मॉर्निंग राइडर्स से संपर्क कर पहले सूचित करना होगा। पूरी यात्रा 75 किमी की होगी।
इसमें शामिल सभी सदस्य केशरिया, सफेद और हरे रंग के ड्रेस में नजर आएंगे। इस दौरान उनके द्वारा स्थानीय लोगो के बीच तिरंगे का भी वितरण किया जाएगा। रांची मॉर्निंग राइडर्स की ओर से तिरंगा यात्रा के दौरान सेफ राइडिंग का भी संदेश दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications