झारखंड: 'सशक्त नारी से ही समृद्ध समाज है', सीएम ने दी होली और महिला दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि रंगोत्सव का महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाएं। आप सभी स्वस्थ सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।

होली का त्योहार आज देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। झारखंड में भी रंगों के इस त्योहार को लेकर कई दिन पहले से ही लोगों की चहल पहल बनीं हुई थी। आज सुबह से ही रांची की सड़कों पर होली को लेकर लोगों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि रंगोत्सव का महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाएं। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं। सभी को होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। साथ ही साथ सीएम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की भी सभी को अनेक -अनेक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि "सशक्त नारी से ही समृद्ध समाज है। नारी, समाज का स्तंभ, समाज का आधार हैं।
आपको बता दें कि रांचीवासी होली को लेकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रांची का बाजार भी से तरह की तरह की पिचकारियों और मिठाईयों से सजा हुआ था। वहीं आज सुबह से ही राजधानी के मीट और राशन दुकानों पर लोगों की पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। हालांकि, सड़कों पर वाहनों का परिचालन कम दिखाई पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications