Jharkhand: चाईबास जिले के 339 विद्यालयों में आवश्यकतानुसार भवनों का रिनोवेशन, सीएम हेमंत ने किया ट्वीट

अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के अन्तर्गत 61 विद्यालयों में 2 कक्षों, 8 विद्यालयों में 4 कमरों तथा 1 विद्यालय में 6 कमरों का निर्माण संलग्न है, जिसमें 59 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया ग

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के तदर्थ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन पर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट(डीएमएफटी) के तत्वाधान पर जिले में संचालित विद्यालयों के मौजूदा भवनों का मरम्मती तथा वैसे विद्यालय जहां उपलब्ध व्यवस्था अनुरूप कमरों का अभाव है, उन स्थानों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण की योजना को प्राथमिकता दिया गया।

योजना तहत शिक्षा कार्यालय द्वारा अनुमोदित सूची के आधार पर 269 विद्यालयों का जीर्णोद्धार कार्य तथा 70 विद्यालयों में कुल 160 अतिरिक्त कमरों के भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन पश्चात डीएमएफटी संचालन हेतु निर्धारित मानदंडों का पालन करते हुए योजना को स्वीकृति प्रदान कर इसे धरातल पर क्रियान्वित किया गया।

Hemant Soren

अतिरिक्त कमरों के निर्माण तहत 61 विद्यालयों में 2 कमरे, 8 विद्यालयों में 4 कमरे व 1 विद्यालय में 6 कमरे का भवन निर्माण संलग्न है, जिनमें 59 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण को पूर्ण कर लिया गया है। विद्यालय जीर्णोद्धार तहत 83 स्थानों पर जीर्णोद्धार कार्य पूरा व तकरीबन 30 स्थलों पर 75% या से ऊपर, 25 स्थानों पर 50% या से ऊपर का कार्य पुरा है एवं शेष स्थलों पर निर्माण कार्य प्राथमिकता के तौर पर जारी है। विद्यालयों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के तहत जिले के 29 विद्यालयों के भवनों का नव निर्माण से संबंधित योजना भी निविदा उपरांत एकरारनामा की प्रक्रिया में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+