झारखंड: नगर विकास विभाग में 1688 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, जल्द घोषित हो सकती है परीक्षा की तारीख
कार्मिक की ओर से भेजी गयी अधियाचना के बाद इसी माह आवेदन निकाला जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 विभिन्न पदों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी गयी है।

रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग में 1688 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही इन पदों के लिए परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जा सकती है।
विभाग से 1688 पदों की अधियाचना कार्मिक विभाग को भेजी गई थी, जिसे उसी रूप में कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग अब परीक्षा की तिथियों की घोषणा करेगा और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाएगा।
कार्मिक विभाग ने JSSC को अग्रसारित किया मामला
राज्य में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में नगर विकास विभाग ने भी 1688 पदों के लिए अधियाचना कार्मिक विभाग को भेजी थी।
इस अधियाचना के आलोक में कार्मिक विभाग ने अपनी ओर से आगे की तैयारियों के लिए मामला कर्मचारी चयन आयोग को अग्रसारित कर दिया है।
शीघ्र ही बड़े पैमाने पर सेनेटरी सुपरवाइजर, कनीय अभियंता समेत कई पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। कर्मियों की कमी से नगर विकास विभाग के राजस्व पर भी स्पष्ट तौर पर असर पड़ता दिख रहा है। विभाग से समय पर काम भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
पद का नाम एवं रिक्तियां
वेटनरी सहायक चिकित्सा सहायक : 27
निम्नवर्गीय लिपिक : 256
निम्न वर्गीय लिपिक : 96
गार्डेन अधीक्षक : 12
विधि सहायक : 46
सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर : 24
राजस्व निरीक्षक : 184
स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर : 55
पाइप लाइन इंस्पेक्टर : 16
कनीय अभियंता (विद्युत) : 46
कनीय अभियंता (असैनिक) : 188
कनीय अभियंता (यांत्रिक) : 51
कुल : 1688












Click it and Unblock the Notifications