Jharkhand: राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली रवाना, सीएम हेमंत सोरेन ने किया विदा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज हुआ खत्म, राष्ट्रपति ने कहा, झारखंड आना घर आने जैसा है, सौभाग्य था कि मुझे भी यहां की पवित्र मिट्टी की सेवा करने का असवर मिला।

Hemant Soren

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तीन दिवसीय झारखंड यात्रा आज खत्म हो गयी। राष्ट्रपति ने राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात की। राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद, आभार और जोहार माननीय राष्ट्रपति परम आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी। झारखंड की आपकी इस यात्रा से संपूर्ण राज्यवासियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। आपका मार्गदर्शन हमें हमेशा ऐसे ही मिलता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ।

दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा बेहद खास रहा। अपने यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची। भगवान शंकर की अराधना के बाद वह रांची आयीं। पहले दिन ही उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्धाटन किया। इस समारोह में राष्ट्रपति ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने न्याय से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाये।

इस समारोह में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने कहा, कोर्ट का फैसला आने के बाद भी ऐसे कई लोग हैं जो न्याय के लिए तरसते हैं। कोर्ट को यह भी देखना चाहिए कि उनके फैसले पर अमल हुआ या नहीं। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने 10 या 12 साल केस लड़ा कोर्ट के फैसले के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। ऐसे में वह केस करने से डरते हैं कि क्योंकि उनके पास इतना वक्त और पैसा नहीं होता।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने दौरे के दूसरे दिन खूंटी में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस मंच से कहा कि जब महिलाओं को आगे बढ़ते उनके हौसले को बड़ा होते देखती हैं तो बेहद खुशी होती है। इस मंच से उन्होंने झारखंड के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मेरी रंगो में झारखंड हैं। इस दिन शाम को वह आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। यहां भी द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं की उपस्थिति और उनकी तरक्की की चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा यहां जिन्हें मेडल मिला है उनमें ससबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उनके लिए विशेष तालियां बजनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं के बढ़ते कदम पर खुशी जताई। 26 मई को राष्ट्रपति ने राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात की और रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह यात्रा बेहद खास रही।11:47 बजे महामहिम ने उड़ान भरी. सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल सहित कई गणमान्य लोगों ने विदा किया. महामहिम ने हाथ हिलाकर सभी को जोहार बोलते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+