Jharkhand: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की सेहत में हो रहा सुधार, चेन्नई से जल्द लौटेंगे रांची
Jharkhand News: राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो शिबू सोरेन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वह रांची पहुंचेंगे।

Jharkhand News: राज्यसभा सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा का सुप्रीमो शिबू सोरेन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। शिबू सोरेन इस वक्त चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वह रांची पहुंचेंगे।
दरअसल, अपने पिता और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने उनकी बेटी अंजली सोरेन चेन्नई पहुंची थी। अंजली सोरेन ने अपने पिता के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'ईश्वर के आशीर्वाद से और आप सभी के प्रेम से बाबा के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। बाबा का इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। बाबा आप सभी के बीच जल्द ही वापस आयेंगे।'
सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती
नौ फरवरी को अचानक शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों की सलाह पर शिबू सोरेन चेन्नई रवाना हो गये। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन की समस्या है। यहां चिकित्सकों की देखरेख में अब शिबू सोरेन के सेहत में काफी सुधार हो रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी के द्वारा साझा की गयी तस्वीर पर दिमोश गुरू के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती कई लोगों की प्रतिक्रिया भी है।
कोरोना संक्रमण के बाद सेहत पर दिखने लगा है असर
शिबू सोरेन कोरोना से भी संक्रमित हुए थे। संक्रमित होने तबीयत बिगड़ने लगी तो रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। इसके बाद गुरुग्राम के मेदांता में रेफर कर दिया गया था। यहां से पूरी तरह स्वस्थ होकर शिबू सोरेन रांची लौटे थे। कोरोना संक्रमण के बाद शिबू सोरेन की सेहत पर असर दिखने लगा, कई बार उन्हें समस्या हुई लेकिन अब ताजा तस्वीर संकेत दे रही है कि दिशोम गुरू पूरी तरह स्वस्थ होकर रांची लौटेंगे।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications