Jharkhand News: बीमा कंपनियां राज्य के किसानों को करेंगी 810 करोड़ का भुगतान, करीब 7 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

प्रदेश के 6 लाख 80 हजार से अधिक किसानों को बीमा कंपनियां फसल बीमा राशि का भुगतान करेंगी।

Hemant Soren

रांची: बीमा कंपनियां राज्य के किसानों को 2018-19 की फसल बीमा राशि का भुगतान करेंगी। बुधवार से इसकी राशि किसानों के बैंक खाते में आएगी। बीमा कंपनियां राज्य के करीब छह लाख अस्सी हजार से अधिक किसानों को को फसल बीमा राशि का भुगतान करेंगी। यह कृषि मंत्री बादल की वजह से संभव हो पाया है।

क्लेम सेटेलमेंट एवं भुगतान नहीं होने पर राज्यांश नहीं देने का निर्णय

कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने बताया कि किसानों को विभिन्न कारणों से क्लेम सेटेलमेंट एवं भुगतान नहीं हो रहा था। इसे देखते हुए हमने अपने राज्यांश की राशि नहीं देने का निर्णय लिया।

मंत्री ने कहा कि हमने बीमा कंपनियों सहित केंद्र सरकार के साथ शर्त रखी कि जब तक बीमा कंपनियां शपथपत्र नहीं देंगी कि हम किसानों का कितना भुगतान करने वाले हैं, तब तक हम राज्यांश की राशि नहीं देंगे।

इस निर्णय के बाद केंद्र सरकार की ओर से संयुक्त सचिव रितेश चौहान एवं बीमा कंपनियों के साथ विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी और उनकी अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

आखिरकार शपथपत्र देने के लिए तैयार हुईं कंपनियां

आखिरकार बीमा कंपनियां तैयार हुईं कि हम शपथपत्र देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने हिस्से का 362. 50 करोड़ बकाया का भुगतान करे तो केंद्र सरकार भी अपने हिस्से की राशि जारी कर देगी।

बीमा कंपनियों ने लिखित रूप में दिया कि वह राज्य के किसानों को 810 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। इसके बाद अनुपूरक बजट के माध्यम से राशि का प्रावधान कर यह राशि दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+