Jharkhand News: पलामू हादसे पर सीएम सोरेन ने जताया दुख, दोषियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश

मेदिनीनगर/ झारखंड के पलामू जिले में एक कार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रहे लोगों को कुचल दिया जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार मध्यरात्रि को राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत डाल्टनगंज-गढ़वा सड़क पर बरांव गांव में हुई।

CM Hemant Soren

उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग सावन माह के आखिरी सोमवार के अवसर पर गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने बताया, ''हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है। घायलों का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।''

गर्ग ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार नयी थी और चालक नशे की हालत में था। कार गढ़वा की ओर से आ रही थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त उदल चौरसिया (34), रोहित चौरसिया (45) और मधु मेहता (30) के रूप में की गयी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों की मौत पर दुख जताया है और पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा मुख्यमंत्री सचिवालय को सूचना देने का निर्देश दिया है।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ''पलामू के चैनपुर इलाके में बरांव गांव के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत और अन्य के घायल होने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।'

उन्होंने कहा, ''जिला प्रशासन घायलों को उपचार मुहैया करा रहा है। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पलामू पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके सूचना दें।''

Jharkhand News: CM Soren expressed grief over Palamu accident,
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+