सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 'सबकी दाल यहां नहीं गलने वाली'

सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 'सबकी दाल यहां नहीं गलने वाली'

रांची, 05 अगस्त: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी धनबल के जरिए लोकतंत्र को अपनी जेब में रखना चाहती है। वह लोकतंत्र को खरीदना चाहती है। महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक वह सिर्फ सरकार बनाने और गिराने के ही एकमात्र एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीन विधायकों की गिरफ्तारी पर कहा कि कानून ने अपना काम किया है।

Jharkhand News CM Hemant Soren BJP government ed

उन्होंने कहा कि झारखंड का सियासी पारा बेहद गर्म हो सकता है, लेकिन यहां के तावा पर रोटी बनाने की क्षमता सबमे नहीं है। कहा कि राज्य अलग मेटल का बना हुआ है। यहां सबकी दाल नहीं गलने वाली। ईडी की कार्रवाई को लेकर सोरेन ने कहा कि जनता के लिए मुहिम चलाने वालों के साथ ऐसा ही होता रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुजी (शिबू सोरेन) के साथ भी क्या-क्या जुल्म नहीं किए गए थे, लेकिन उनका कारवां बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि वह और उनके कार्यकर्ता बीजेपी की हर साजिश का जवाब देंगे।

सीएम ने झारखंड सरकार गिराने के आरोपों पर कहा कि बीजेपी बेशक इस बात से इनकार करती रहे। लेकिन झारखंड में जो खेल हो रहा है, उसके पीछे वही है। गुवाहाटी से जब महाराष्ट्र में सरकार गिराने का खेल खेला गया था तो उस वक्त भी बीजेपी ने मना किया था कि वह तमाम चीजों से दूर है। सोरेन ने कहा कि बीजेपी सिर्फ हिंदू-मुस्लिम विवाद और भारत-पाकिस्तान करने के लगी हुई है। लोगों से उसे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता सबसे महत्वपूर्ण है। उसकी अदालत में न्याय जरूर मिलता है।

सीएम ने अवैध खनन मामले में ED की कार्रवाई पर कहा कि उनके करीबियों पर कार्रवाई हो रही है लेकिन ईडी से भी ऊपर कोर्ट है। ED अपने आप में कोर्ट नहीं कि सही-गलत का फैसला कर दे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब एक नई चीज दिख रही है कि एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य से लड़ रही है। दरअसल, झारखंड कैश कांड मामले में असम और दिल्ली जांच करने गई पश्चिम बंगाल की सीआईडी की टीम को गत दिन पहले वहां की पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+