झारखंड- साइटसेवर्स के सहयोग से एनबीजेके संचालित ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम
साइटसेवर्स के सहयोग से एनबीजेके संचालित ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बड़कागांव, बरही, इचाक, कटकमसांडी, विष्णुगढ़, चुरचू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और डाड़ी, चलकुशा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को नेत्र चिकित्
रांची,11 अगस्त: साइटसेवर्स के सहयोग से एनबीजेके संचालित ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बड़कागांव, बरही, इचाक, कटकमसांडी, विष्णुगढ़, चुरचू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और डाड़ी, चलकुशा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को नेत्र चिकित्सा उपकरण प्रदान किया गया। संस्था की ओर से रेटिनोस्कोप, ओफ्थाल्मोस्कोप, ट्रायल लेंस, लेंसोमीटर, कलर विजन बुक, डिस्टेंस विजन ड्रम जैसे नेत्र जांच उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को नेत्र जांच उपकरण सौंपते हुए निर्देश दिया कि अपने कार्यक्षेत्रों में पाये जाने वाले मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगियों को सदर अस्पताल अथवा लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल, बहेरा (चौपारण) रेफर करें ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। मौके पर डीआरसीएचओ डॉ. कपिल, डीपीएम सदर रविशंकर, बड़कागांव और इचाक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चुरचू, चौपारण, चलकुशा, बड़कागांव व डाडी के बीपीएम, साइटसेवर्स एसपीओ डॉ. जितेन्द्र कुमार, डीपीसी कीर्ति रावत उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications