झारखंड- गोल बिल्डिंग से कांको मठ के बीच बन रही 8 लेन सड़क पर सफर के लिए देने होंगे पैसे

विश्व बैंक की मदद से कांकाे मठ से गाेल बिल्डिंग तक बन रही 20 किमी लंबी सड़क पर सफर करना आने वाले दनिों में महंगा पड़ेगा। अभी इस सड़क पर आने-जाने के लिए काेई शुल्क नहीं है, लेकनि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हाेने और इसके व

रांची,11 अगस्त: विश्व बैंक की मदद से कांकाे मठ से गाेल बिल्डिंग तक बन रही 20 किमी लंबी सड़क पर सफर करना आने वाले दनिों में महंगा पड़ेगा। अभी इस सड़क पर आने-जाने के लिए काेई शुल्क नहीं है, लेकनि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हाेने और इसके विधिवत चालू हाेने के बाद इस सड़क पर सफर करने के एवज में शुल्क देना हाेगा। निगम ने इस सड़क पर टोल टैक्स वसूली का प्रस्ताव तैयार किया है। टोल वसूली की प्रक्रिया आठ लेन सड़क के हैंडओवर के बाद शुरू किया जाएगा। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि टोल टैक्स का प्रावधान नगरपालिका एक्ट में है। इसी अनुरूप निर्णय लिया गया है।

road

दोपहिया वाहनों से टोल नहीं वसूला जाएगा, तीनपहिया पर भी विचार
टाॅल टैक्स वसूली काे लेकर टोल प्लाजा का निर्माण होगा। गोल बिल्डिंग से लेकर कांको मठ के बीच स्थान की तलाश की जा रही है। निगम के कनीय अभियंताओं काे स्थल चयन की जिम्मेवारी दी गई है। सर्विस लेन को टोल से अलग रखा जाएगा। हाइवे पर जिस तरह दाेपहिया वाहनाें से टोल नहीं वसूला जाता, उसी तरह यहां भी वसूली नहीं होगी। इस सड़क पर तीनपहिया वाहन भी टोल से मुक्त हो सकते हैं।

टोल का राशि तय नहीं, लेकनि हाइवे से कम होगी | आठ लेन सड़क से गुजरने वाले वाहनाें से कितनी राशि ली जाएगी, यह अभी तय नहीं है, लेकनि निगम के अफसराें की माने ताे हाइवे पर वसूल की

जाने वाली राशि से आठ लेन पर कम राशि की वसूली की जाएगी। राशि का निर्धारण सड़क के हैंडओवर मिलने के बाद किया जाएगा।

आठ लेन सड़क पर टोल टैक्स की वसूली की जाएगी, लेकनि टैक्स की वसूली सड़क के हैंडओवर मिलने के बाद किया जाएगा। विश्व बैंक ने जाे राशि सड़क निर्माण के लिए दी गई है, उसे वापस भी करना है, इसलिए टोल लेने का निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+