Jharkhand: विधायक विक्सल ने कहा- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हेमंत सरकार चला रही हैं योजनाएं
कोनगाड़ी ने कहा कि विरोधियों का कहना है कि जो लोग दूसरे धर्म में परिवर्तित हो गए हैं, ऐसे समुदाय को आदिवासी आरक्षण से हटा दिया जाना चाहिए। ईसाई लड़के-लड़कियों को आरक्षण से दूर कर नौकरी से वंचित करने की साजिश रची जा रही

जलडेगा प्रखंड के खरवागढ़ा में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और बाहा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि आज का दिन महिला और मां बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि इसी महीने के 8 मार्च 1914 को मत का अधिकार दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।
बहुत सारी योजनाओं का सृजन कर सशक्त किया जा रहा है। लेकिन आज भाजपा के लाेग सरना आदिवासी और ईसाई आदिवासी के बीच लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। ईसाई समुदाय को आदिवासी आरक्षण से हटाने का खेल किया जा रहा है। ईसाई आदिवासी समुदाय की जमीन लूटने का काम हाे रहा है। आदिवासी एकता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कोनगाड़ी ने कहा कि विरोधी कहते हैं कि जो लोग दूसरे धर्म को अपना लिए हैं वैसे समुदाय को आदिवासी आरक्षण से हटाया जाए। आरक्षण से दूर कर ईसाई बच्चे-बच्चियों को नौकरी से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, जमीर अहमद, सुशील जड़िया, अर्जुन होरो, अवध साहू, क्लेमेंट टेटे, अनिल लुगुन, कन्दरू नायक, रहीम खान, विनिता जोजो कोनगाड़ी, अमर समद, जोसेफ लुगुन, शिशिर डांग सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस +2 हाई स्कूल परिसर में रविवार को जेएसएलपीएस, लीड्स संस्था एवं मिशन बदलाव के सहयोग से आजिवीका महिला संकुल संगठन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2023 प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। महिला समूहों की दीदियों द्वारा फूल माला और पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि आज की नारी आगे आ चुकी है बस जरूरत है तो हिम्मत की और साथ चलने की ।
कार्यक्रम को प्रमुख जुसाफ लुगुन, जिला परिषद सदस्य शांता रोजालिया कंडूलना, जलडेगा मुखिया बालमुनी लुगुन, पूर्व मुखिया जयमिला लुगुन, उप प्रमुख शशि सत्यभामा बडिंग, लीड्स संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार सहित मिशन बदलाव संस्था के भूषण भगत आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जयंती देवी ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसी बेलमति बोदरा, बीआरपी ललिता हेमरोम, पुष्पा देवी, अमृता देवी, जयंती देवी, रेणु देवी, संगीता कुमारी, सरस्वती देवी, मार्सेला तिग्गा, राधा देवी बासमती देवी, सुखमती देवी, सुबरदानी लुगुन, प्रभा देवी आदि महिलाओं का विशेष रूप से सहयोग रहा।
छोटानागपुर कल्याण निकेतन संस्था और इब्तिदा नेटवर्क द्वारा रविवार काे महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मानव शृंखला बना कर एकजुटता का प्रदर्शन किया। यह दर्शाया गया कि उनका नेटवर्क महिलाओं से बना हुआ 24 जिला तक फैला हुआ है। इसमें सभी महिलाओं ने अलग-अलग गतिविधि करके यह महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में सुशीला केरकेट्टा, गुलाल खड़िया, रंजीता कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, रेशमा केरकेट्टा सहित 40 महिलाओं ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications