झारखंड:शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शहर में कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
शहीद निर्मल महताे की शहादत दिवस पर साेमवार काे शहर में कई कार्यक्रमाें का आयाेजन हाेगा। मुख्य आयाेजन कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महताे की समाधी स्थल, चमरिया गेस्ट और कदमा उलियान मैदान में हाेंगे जिसमें सीएम हेमंत सा
रांची,08 अगस्त: शहीद निर्मल महताे की शहादत दिवस पर साेमवार काे शहर में कई कार्यक्रमाें का आयाेजन हाेगा। मुख्य आयाेजन कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महताे की समाधी स्थल, चमरिया गेस्ट और कदमा उलियान मैदान में हाेंगे जिसमें सीएम हेमंत साेरेन समेत झारखंड के कई मंत्री और विधायक शामिल हाेंगे। मुख्यमंत्री उलियान मैदान में आमसभा को भी संबाेधित करेंगे। सीएम सोमवार को करीब ढाई घंटे तक शहर में रहेंगे। सीएम दोपहर एक बजे सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस के समीप स्थित स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगे। साथ ही उलियान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्नन करीब 3.30 बजे सीएम रांची के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी के सिलसिल में डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार, एडीएम नंद किशोर लाल, एसडीओ संदीप कुमार मीणा, एडीसी सौरव कुमार सिन्हा और डीटीओ दिनेश कुमार रंजन ने समाधि स्थल और चमारिया गेस्ट हाउस का जायजा लिया और खामियों में सुधार कराया। सीएम के साथ परिवहन मंत्री चंपई साेरेन, मंत्री जाेबाा मांझी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और झामुमाे के काेल्हान प्रमंडल तमाम विधायक माैजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications