Jharkhand: जेबीवीएनएल के कॉल सेंटर दे रहे फ्री बिजली की जानकारी, समस्याओं का भी मिलेगा समाधान

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं के समास्याओं के समाधान के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने के लिए कॉल सेंटर का सहारा ले रहा है।

Hemant Soren

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड उपभोक्ताओं के समास्याओं के समाधान के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने के लिए कॉल सेंटर का सहारा ले रहा है। इन कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को उनकी समस्याओं से मुक्ति भी दिला रहा है साथ ही लोगों के बीच बिजली चोरी, गलत बिजली बिल आदि को लेकर जागरूक भी कर रहा है। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर कॉल सेंटर डेवलप किया गया है। इस कॉल सेंटर का नेतृत्व जेबीवीएनएल के निदेशक ( वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखांकन) मनीष कुमार कर रहे हैं।

आज से एक्टिव हुआ कॉल सेंटर

बताते चलें कि मुख्यालय स्तर पर 10 सदस्यीय कंट्रोल रूम/कॉल सेंटर शुरू किया गया है, जो एक्टिव भी हो गया है। वर्तमान में टोल फ्री नंबर, 1912, 18001238745, 18003456570 पर दर्ज शिकायत के आधार पर समस्याओं का निवारण किया जा रहा है. वहीं कंट्रोल रूम जो बनाया गया है उसके माध्यम से उपभोक्ताओं को कॉल कर सरकार द्वारा दी जा रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली, बिजली चोरी, बिजली की बचत आदि के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही वैसे उपभोक्ता जिनका विद्युत बिल का बकाया लंबित चला आ रहा है, उन्हें ससमय बिल भुगतान का आग्रह करेंगे.

जीआइएस से मॉनिटर होंगे बिजली मीटर और बिल

जेबीवीएनएल उपभोक्ताओं की शिकायतों को शून्य करने की दिशा में काम कर रहा है। विभाग जल्द ही उपभोक्ता, उनके बिजली के मीटर और ऊर्जा मित्र को जियोग्राफिकल इंर्फोमेशन सिस्टम यानी जीआइएस तकनीक से कनेक्ट करने की तैयारी कर रहा है। इस तकनीक के जरिये बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी हो जाएगी और गलत बिलिंग पर भी नियंत्रण होगा।

पुराने मीटर भी होंगे इस दायरे में

बताते चलें कि इन दिनों रांची में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। यह स्मार्ट मीटर जीआइएस के लैस होगा। इसके साथ ही विभाग पुराने मीटरों को भी इससे जोड़ने की योजना बना रहा है। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि जहां अभी पुराने मीटर लगे हैं या उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+