Jharkhand: 48 के हुए हेमंत सोरेन माता-पिता से लिया आशीर्वाद,कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ काटा केक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 48 साल के हो गये। अपने सोशल मीडिया पेज पर हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन और मां के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, आज जन्मदिन के अवसर पर आदरणीय माँ-बाबा से आशीर्वाद लिया। जन्मदिन के अवसर पर देश और राज्य के कोने-कोने से कई लोगों के शुभकामना संदेश आ रहे हैं। आप सभी के इस अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।
आप सभी का यह साथ मुझे दिन-रात झारखण्डवासियों के हक-अधिकार के लिए काम करने की शक्ति देता है। आप सभी को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार। इस संदेश के साथ मुख्यमंत्री ने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।

हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं। राज्य के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है। हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र है। राज्य में आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है और आज शाम पांच बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका जन्मदिन बेहद खास होगा क्योंकि घर पर पारिवारिक कार्यक्रम के साथ- साथ हेमंत सोरेन आज सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत कर रहे हैं।
हेमंत सोरेन गाड़ियों के शौकीन है, अक्सर उन्हें गाड़ियां चलाते देखा गया है। कई मौकों पर वह खूद गाड़ी चलाते हैं। हेमंत सोरेन लंबी ड्राइव पर ही खुद ही गाड़ी ड्राइव करते हैं और लंबी ड्राइव में उन्हें अपनी गाड़ी में गाने सुनने का भी शौक है। उनकी गाड़ी में अक्सर पुराने गानों की प्ले लिस्ट होती है।
मुख्यमंत्राी हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं।अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूंबन्ना गुप्ता ने राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री, जन जन के नेता, शोषित वंचित और गरीबों की आवाज,
साल 2003 में हेमंत सोरेन राजनीति में आये। झारखंड छात्र मोर्चा की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली। साल 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। स्टीफन मरांडी से हार गये। र 23 दिसंबर 2009 को दुमका से वर्तमान विधानसभा के लिए विधायक चुने गए। हेमंत सोरेन के बडे़ भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मृत्यु हो गई। पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। हेमंत सोरेन साल 2009 में ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए लेकिन जनवरी 2010 में उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और राज्य की अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम हो गये। साल 2013 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications