Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार में शामिल होगा नया चेहरा, जगरनाथ महतो की पत्नी 3 जुलाई को लेंगी मंत्री पद की शपथ
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में जल्द ही एक नया चेहरा शामिल होने जा रहा है। झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी सोमवार 3 जुलाई को झारखंड सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक नेता ने रविवार को इस जानकारी दी।
झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद पांडे ने बताया कि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन में एक कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

गिरिडीह जिले के डुमरी से चार बार झामुमो के विधायक रहे जगरनाथ महतो का इसी साल 6 अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
पूर्व मंत्री के निधन के बाद डुमरी विधानसभा सीट खाली है। झामुमो नेता ने कहा कि बेबी देवी के इस सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications