
झारखंड ने जीत ली कोरोना के खिलाफ जंग, जारी रहेगी टेस्टिंग विभाग रहेगा अलर्ट

दिल्ली,4 दिसंबर: कोरोना के खिलाफ चली आ रही जंग में झारखंड अब सफल हो गया। झारखंड में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। इसका सीधा अर्थ है कि झारखंड अब पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक मात्र मरीज था जो स्वस्थ हो गया।मरीज ईस्ट सिंहभूम में था।
कोरोना मुक्त झारखंड
अब झारखंड में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। झारखंड के लिए यह बड़ी राहत की खबर की है। इस आंकड़े के बाद भी हेल्थ विभाग एक्टिव मोड में है। कई जगहों पर अभी टेस्टिंग जारी है।
जब कोरोना ने रांची में दी थी दस्तक
झारखंड में कोरोना संक्रमण से अब तक 5331 लोगों की जान चली गयी। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 442567 मामले सामने आये। झारखंड में सबसे पहले कोरोना ने रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में दस्तक दी थी। मलेशिया की रहने वाली युवती रांची लौटी थी कोरोना ने उसके साथ ही रांची तक का सफर तय किया था और राज्य में धीरे- धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गयी थी। राज्य में टेस्टिंग पर जोर दिया गया, इलाज पर फोकस किया गया। हेल्थ विभाग ने अपनी तैयारी तेज की। कई महीने तक लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हो गए।
आंकड़े से समझें
धीरे- धीरे कोरोना की वैक्सीन आने के बाद राहत मिलने लगी। अब राज्य पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया है। राज्य में अबतक कोरोना के 2,29,27,018 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके है. जिसमें से 2,29,25,373 सैंपल टेस्ट किया गया है. 2,24,82,806 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि 4,42,567 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 4,37,236 लोग कोरोना को मात दे चुके है।