झारखंड सरकार ने धनबाद में सरकारी अस्पतालों में जन्म लेनेवाली बच्चियों को बांटी 11 हजार किट मिलीं
सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों को अब बेबी केयर किट दी जाएगी। सरकार की ओर से जिले काे 11 हजार किट उपलब्ध करा दी गई हैं। मेडिकल काॅलेज अस्पताल और जिले के सभी सीएचसी में इन्हें भेजा जा रहा है। धनबाद में हर साल
रांची,22 अगस्त:सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों को अब बेबी केयर किट दी जाएगी। सरकार की ओर से जिले काे 11 हजार किट उपलब्ध करा दी गई हैं। मेडिकल काॅलेज अस्पताल और जिले के सभी सीएचसी में इन्हें भेजा जा रहा है। धनबाद में हर साल 70 हजार से अधिक प्रसव होते हैं। सरकार ने यह याेजना ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में रहनेवालाें काे ध्यान में रखकर बनाई है।

इसके तहत अनुसूचित जनजाति के परिवाराें काे प्राथमिकता देने का निर्देश सरकार ने दिया है। सरकार का मानना है कि गरीब अनुसूचित जनजाति के लोग जन्म के बाद अपने बच्चों के लिए कई जरूरी सामान नहीं खरीद पाते हैं। खासकर जन्म के बाद बालिकाओं की हिफाजत जरूरी है। सरकार काे इस याेजना से लिंगानुपात बेहतर हाेने की भी उम्मीद है।
सरकार से धनबाद काे 11 हजार किट मिलीं, जल्द शुरू हाेगा वितरण
जन्म के तुरंत बाद किट साैंप देने का निर्देश
एक बेबी केयर किट पर सरकार 1500 रुपए खर्च कर रही है। इसमें बच्ची के कपड़े के साथ खिलौने, सोने के लिए छोटा बेड, छोटी मच्छरदानी, साबुन, शैंपू, थर्मामीटर, मसाज ऑयल, मोजे, नेलकटर, कान में बांधने वाले कपड़े आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का निर्देश है कि जन्म के बाद बच्चियों को तुरंत बेबी केयर किट उपलब्ध करा दी जाए।
"सरकारी अस्पताल में जन्म लेनेवाली बच्चियाें काे नि:शुल्क बेबी केयर किट देनी है। जल्द इनका वितरण शुरू कर किया जाएगा।'' -डाॅ आलाेक विश्वकर्मा, सिविल सर्जन, धनबाद












Click it and Unblock the Notifications