झारखंड: प्रदेशवासियों को 3 नए एयरपोर्ट की मिलेगी सौगात, जानिए किन-किन शहरों में बनेगा हवाईअड्डा

नये साल में झारखंड वासियों को तीन नये एयरपोर्ट (Airport) की सौगात मिलने वाली है. इन एयरपोर्ट में यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी. रांची और देवघर के बाद पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के अलावा बोकारो और दुमका में भी एयरपोर्ट की सुविधा लोगों को मिलेगी. इस तरह से राज्य में कुल पांच एयरपोर्ट हो जाएंगे, जहां से यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी.
बोकारो एयरपोर्ट
नया साल बोकारो वासियों के लिए नयी सौगात लेकर आ रही है. एयरपोर्ट बनकर लगभग तैयार हो गया है. एयरपोर्ट केअधिकारी ने बताया कि जून तक यहां से विमान सेवा शुरू होने की संभावना है. 15 जनवरी,2023 के आसपास एयरपोर्ट परिचालन संबंधित उच्चस्तरीय बैठक होगी. बैठक में विभागीयमंत्री भी शामिल होंगे. इसके बाद शेष बचे कार्य को पूरा किया जाएगा. एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि उड़ान योजना के तहत बोकारो एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट कोलकाता के लिए शुरू होगी.
इसके लिए स्पाइस एयरवेज ने एयरपोर्ट प्रबंधन से वार्ता की है.इसके बाद पटना-बोकारो फ्लाइट शुरू करने की योजना है. एयरपोर्ट से यात्रियों की डिमांड पर बेंगलुरु और दिल्ली के लिए फ्लाइट करने की योजना है.
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट
वहीं, पूर्वी सिंहभूम के धाल भूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए संपर्क मार्ग को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पिछले दिनों जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रीज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर इस एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है. इसी के तहत इसके निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है.
दुमका एयरपोर्ट
झारखंड मेंतीसरे नये एयरपोर्ट की सौगात दुमका वासियों को मिलेगी. इस एयरपोर्ट के होने से यहां के लोगों को रांची और कोलकाता जाने में सहूलियत होगी. इसको लेकर सांसद सुनील सोरेनने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर दुमका में हवाई से वाशुरू करने का आग्रह किया था. मालूम हो कि पीएम मोदी ने दुमका एयरपोर्ट राज्यवासियोंको देने की बात कही थी. बता दें कि दुमका झारखंड की उप-राजधानी भी है.












Click it and Unblock the Notifications