झारखंड- हजारीबाग और रामगढ़ जिले में नि:शुल्क लगेगा बिजली मीटर

हजारीबाग विद्युत क्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्युत प्रक्षेत्र के हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला में सिंगल फेज बिजली उपभोक्ताओं का मीटर बदला जा रहा है। मीटर बदलने का कार्य एवन मीटर प्राइवेट लिमिटेड कंप

हजारीबाग,11 अगस्त: हजारीबाग विद्युत क्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्युत प्रक्षेत्र के हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला में सिंगल फेज बिजली उपभोक्ताओं का मीटर बदला जा रहा है। मीटर बदलने का कार्य एवन मीटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मीटर बदलने के साथ आवश्यकता अनुसार छह फीट तक तार भी लगाना पड़े तो यह काम कंपनी को करना है।

electricity

इसके लिए विद्युत बोर्ड कंपनी को पैसा देगी। उपभोक्ता से पैसा नहीं लिया जाना है। अगर कहीं पैसे की मांग हो तो उपभोक्ता बेझिझक शिकायत कर सकते हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के तहत उन उपभोक्ताओं के भी बिजली मीटर बिना शुल्क लिए बदले जाएंगे, जिनके मीटर जल ग‌ए हैं या खराब हो ग‌ए हैं। बताया कि मीटर लगाने का कार्य कोडरमा में भी किया जा रहा है। कोडरमा में इस कार्य के लिए एचपीएल कंपनी को अधिकृत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+