Jharkhand: डीआरएम ने वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह का सीएम को दिया न्योता, 24 सितंबर को होगा उद्घाटन
Jharkhand News: रांची रेल मंडल के डीआरएम जसप्रीत सिंह बिंद्रा और सीनियर डीसीएम निशांत कुमार शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय पर मिले।रेलवे के दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 24 सितंबर 2023 से रांची-हावड़ा के बीच चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी ने शुक्रवार को पटना साहिब स्टेशन का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस के पटना साहिब स्टेशन पर ठहराव और उद्घाटन के मौके पर होने वाले आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। डीआरएम ने उद्घाटन समारोह को लेकर स्टेशन परिसर व पार्किग स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध है। इनका और विस्तार कर मॉडल स्टेशन की तरह विकसीत किया जाएगा। पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 24 सितंबर से शुरू होगा। उद्घाटन वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उद्घाटन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक दानापुर की ओर से पटना साहिब स्टेशन पर कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इसमें सांसद रवि शंकर प्रसाद, विधायक नंदकिशोर यादव समेत कई गणमान्य शामिल होंगे।
निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र, एसीएम विश्वनाथ समेत कई अधिकारी मौजूद थे। स्टेशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों का स्वागत किया। वहीं दैनिक यात्री संघ के डॉ विनोद कुमार अवस्थी ने डीआरएम से यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग रखी।












Click it and Unblock the Notifications