झारखंडः खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने पर हुई चर्चा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिसंबर को लोहरदगा खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

रांची,12 दिसंबर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 दिसंबर को लोहरदगा खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव मो. अफरोज की उपस्थिति में कुडू प्रखंड की चांदलासो पंचायत के चिताकोनी गांव में पंचायत अध्यक्ष चरण उरांव की अध्यक्षता में बैठक की गई।
जिले में आयोजित होने वाले जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की गई। मो. अफरोज ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सीएम लोगों की जन भावना को भलीभांति समझते हैं और उन्हीं के अनुरूप कार्य की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजना सहित कई बड़े काम लोहरदगा वासियों को सुपुर्द करेंगे। ग्रामीण जनों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications