Jharkhand: नए साल पर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में उमड़ी भीड़, खादी मेले का भी लुत्फ उठाया

राजधानी रांची में लोग नए साल का स्वागत हंसी-खुशी कर रहे हैं। पहली जनवरी की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ के साथ की। सुबह से ही राजधानी रांची के मंदिरों में भारी भीड़ देखी गयी।

Hemant Soren

राजधानी रांची में लोग नए साल का स्वागत हंसी-खुशी कर रहे हैं। पहली जनवरी की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ के साथ की। सुबह से ही राजधानी रांची के मंदिरों में भारी भीड़ देखी गयी। रातू रोड इलाके में मौजूद ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। यहां पूजा पाठ का सिलसिला देर दोपहर तक चलता रहा। इसके साथ ही मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर, चर्च रोड स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, बगलामुखी मंदिर में भी लोगों का तांता लगा रहा। शहर का शायद की कोई मंदिर हो जहां लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना को न उमड़े हों। धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में सुबह के महापूजा के बाद से ही आमजन के लिए मंदिर का द्वार खोल दिया गया था। वहां भी लोगों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर पर सर झूका कर नये साल के बेहतर बीतने की कामना की।

पार्कों में परिवार के साथ बिताया बेहतर पल

राजधानी रांची में मौसम का मिजाज सुबह से सुहाना है। बादलों के बीच सूरज छिपते-छिपाते लोगों को थोड़ी गर्मी देने की कोशिश में रहा। हवा चलने से मौसम में कनकनाहट है। इसके बाद भी लोगों ने शहर के पार्कों में दोपहर बाद से अपना समय परिवार के साथ गुजारा। कांके डैम, सिद्धू-कान्हू पार्क, कांके डैम पार्क, मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क, डोरंडा स्थिति श्रीकृष्ण सिंह पार्क समेत धुर्वा डैम, गेतलसूद डैम, रूक्का डैम में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। रांची से सटे इलाके की बात करें तो टैगोर हिल, साइंस सिटी, रिंग रोड और पतरातू घाटी में भी लोग बड़ी संख्या में परिवार के साथ दिखे। पतरातू घाटी का आलम तो ऐसा है मानों जाम लगी हुई है। लोगों की संख्या को देखते हुए शहर और शहर के सटे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सड़कों पर पुलिस बल की गश्ती चल रही है। वहीं लोग छोटे फूड आउटलेट्स और रेस्टूरेंट में भी परिवार वालों के साथ समय बिता रहे हैं।

डीजे की धून पर जमकर थिरके लोग

एक जनवरी के स्वागत से पहले 31 दिसंबर की रात रांची के होटलों, हॉल और रेस्ट्रां में लोगों ने जम कर मस्ती की। कहीं कपल इंट्री तो कहीं पारिवारिक प्रोग्राम आयोजित किए गए। जहां लोगों ने खूब मस्ती की। नये साल के स्वागत में निजी होटलों में भी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक पार्टी चलती रही। इससे पहले शनिवार को भी पिकनिक स्पॉट पर भीड़ देखी गयी। डीजे की धुन पर नौजवानों की टोली थिरकती दिखी। कुल मिलाकर साल की विदाई व स्वागत का दस्तूर एक साथ मिलने से खुशी दोगुनी देखी।

खादी मेले का लोग उठा रहे आनंद

पिकनिक स्पॉट और पार्क के साथ ही लोग मोरहाबादी में लगे खादी और सरस मेले का भी आनंद ले रहे हैं। यहां सुबह 10 बजे से मेले की ओपनिंग होते ही लोगों और युवाओं की भीड़ आने लगी। खादी मेले में लगाए गए फूड कॉर्नर में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। लोग स्थानीय व्यंजनों को खूब पसंद कर रहे हैं। साल का पहला दिन होने और रविवार होने की वजह से काफी संख्या में खादी मेले में आ रहे हैं। जहां लोग महोत्सव संग जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। एक तरह संस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+