Jharkhand: CM हेमंत सोरेन 12 अक्टूबर को नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

Jharkhand: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में साल 2016 में निकाली गयी हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है।

इसी कड़ी में दूसरे चरण में 813 नव चयनीत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इस नियुक्ति पत्र में कई विषयों के शिक्षक शामिल हैं। इन नव चयनीत हाईस्कूल शिक्षकों को सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। इससे पहले खेलगांव में 3469 शिक्षकों को सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र दे चुके हैं।

Jharkhand

16 अक्टूबर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

813 नव चयनीत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र कार्यक्रम आयोजित होना है।

जहां सीएम हेमंत सोरेन सभी 813 नव चयनीत शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि अनुशंसित स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के मिलान के बाद नियुक्ति के लिए जिला शिक्षा स्थापना समिति की शीघ्र बैठक बुलाएं। वहीं विद्यालय में पदस्थापना की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने कहा है कि स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का नियुक्ति पत्र तैयार कर संबंधित जिला पदाधिकारी अपने संबंधित अभ्यर्थियों के साथ 16 अक्टूबर को मोराबादी मैदान में उक्त समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Jharkhand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+