खतियानी जोहार यात्रा को लेकर देवघर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, मंदिर में की पूजा-अर्चना

Jharkhand CM Hemant Soren

Jharkhand News: खतियानी जोहार यात्रा के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार की देर रात देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की और खुशहाली की कामना की। बता दें, सीएम के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष कालीन बिछाया गया था। मुख्यमंत्री ने बाबा मंदिर में करीब 15 मिनट का समय गुजारा। वे समीक्षा बैठक के बाद खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों समेत पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात की थी।

पहले का विवाद दूर करने का हो रहा प्रयास
जिला परिषद की अध्यक्ष किरण कुमारी के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य व पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए कहा था कि भूमि संरक्षण कार्यालय से तालाबों की अनुशंसा में पंचायत का अधिकार पूर्व की सरकार द्वारा वापस कर लिया है, इससे पंचायत अपने अधिकार से वंचित हुआ है और विकास प्रभावित हुआ है। सीएम ने कहा कि पुरानी सरकारों ने कई विवादों को खड़ा कर दिया है। जिला परिषद और पंचायत की शक्तियों को लेकर भी विवाद पूर्व की सरकार ने खड़ा किया है। इसे दूर किया जाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुरानी पेंशन योजना से 1932 का खतियान तक
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विधायिका और पंचायतीराज व्यवस्था को मिलाकर सरकार जल्द ही एक नयी नियमावली बनाने जा रही है। इस नियमावली में विधायिका, पंचायतीराज व्यवस्था और सरकार सामंजस्य बिठाकर काम करेगी, ताकि सभी लोग पूरे मान-सम्मान के साथ काम कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केवल भाषण और वायदे करने वाली नहीं है, बल्कि किए गए वायदों को पूरा करने वाली सरकार है। पुरानी पेंशन योजना से लेकर 1932 का खतियान समेत कई वादों को हमने पूरा किया है। अब लोगों में इसे लेकर एक उत्साह देखने को मिल रहा है। फरियाद के दौरान कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय जिला प्रशासन को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
मुख्यमंत्री से देवघर जिला मुखिया संघ, ग्राम प्रधान मूल रैयत संघ, तेजस्विनी परियोजना की कर्मी और सत्संग कॉलेज के प्रोफेसरों ने भी मिलकर अपनी -अपनी बातें रखीं. इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश शाह, सरोज सिंह, नंद किशोर दास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश आदि थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+