पूर्व मंत्री समरेश सिंह के निधन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड के कद्दावर नेता व बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने सिटी सेंटर स्थित अपने आवास पर सुबह करीब साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली.

रांची,1 नवंबर: झारखंड के कद्दावर नेता व बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने सिटी सेंटर स्थित अपने आवास पर सुबह करीब साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली. इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9 बजे पैतृक गांव चंदनकियारी में किया जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ इन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.

hemant seron

निधन की खबर से हूं आहत
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कद्दावर नेता समरेश सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि इनके निधन की खबर से आहत हूं. इन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने समरेश सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जननेता समरेश सिंह के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है. अपने धारदार आंदोलनों के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे.

समरेश सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर समरेश सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि इनके निधन का दुखद समाचार मिला. भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें.

समरेश सिंह के निधन की खबर दुःखद
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर कहा कि समरेश सिंह के निधन की खबर दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

समरेश सिंह का निधन मर्माहत करने वाला
झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय ने ट्वीट किया है कि वरीय राजनीतिक साथी, अदम्य साहस के प्रतीक, पूर्व मंत्री भाई समरेश सिंह का निधन मर्माहत करने वाला है. ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति दें.

ईश्वर दुःख सहन करने की शक्ति दें
विधायक सीता सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि निधन की दुखद खबर मिली. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+